छपरा, मार्च 22 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले के पांच थानों के लिए नए और अत्याधुनिक भवनों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की देखरेख में यह कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और अधिकारियों द्वारा इसे समय पर पूरा कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। विभाग की ओर से निर्देश दिया गया है कि इन सभी भवनों का निर्माण कार्य अगस्त माह तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। इन नए भवनों के निर्माण का उद्देश्य न केवल पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल को बेहतर बनाना है, बल्कि आम जनता को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। निर्माणाधीन थानों में गौरा थाना, अकिलपुर थाना, दरिहरा थाना, भुसावल थाना, सहजीतपुर थाना और नगरा थाना शामिल हैं। ये सभी भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे जिससे पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सकेगी। नए थाने भवन...