जमशेदपुर, जुलाई 11 -- जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को गर्भवती महिलाओं में मलेरिया जांच का अभियान चलाया गया। इससे 17 सौ से ज्यादा गर्भवती की जांच में पांच महिलाएं मलेरिया पीड़ित मिलीं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा देने के साथ बचाव के प्रति जागरूक किया गया। बताया जाता है कि सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के आदेश पर गुरुवार को जिले के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती की अन्य तरह की जांच के साथ मलेरिया जांच पर जोर दिया गया। गर्भवती में मलेरिया एवं अन्य बीमारियों का पता लगाकर सुरक्षा की जा सके। सूचना के अनुसार, मलेरिया पीड़ित महिलाओं में पोटका 1, मुसाबनी 2 और डुमरिया की 2 गर्भवती में मलेरिया का लक्षण मिला था। यह भी पढ़ें- आवासीय विद्यालय में चलाया गया मलेरिया जांच अभियान दरअसल, पोटका में मलेरिया से बच्चों ...