नवादा, सितम्बर 9 -- नवादा जिले में किसानों की आय बढ़ाने और परंपरागत खेती के साथ-साथ व्यावसायिक व मसाला फसलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कृषि एवं उद्यान विभाग ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन एवं बीज मसाला योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में धनिया, मेथी, अजवाइन और मंगरेला की अनुदानित खेती कराई जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में पांच क्लस्टर का चयन कर लिया गया है। जिले में मसाला फसलों का उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने को लेकर उद्यान विभाग अपनी प्राथमिकताओं पर अमल करने में जुट गया है। योजना के तहत चयनित किसानों को बीज, इनपुट सामग्री और अन्य कृषि लागतों पर 40 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। सोमवार से उद्यान विभाग के आधिकारिक ...