बांका, सितम्बर 3 -- बांका। निज प्रतिनिधि। अब जिले के किसान मोती की खेती कर अपना भवष्यि संवार सकेंगे। अच्छी आमदनी के लिए किसान मछली पालन के साथ मोती की खेती भी करेंगे। इसके लिए सरकार की ओर किसानों को प्रशिक्षण दिए जाने के साथ ही मोती की खेती के लिए सब्सिडी भी मुहैया कराई जाएगी। इस दिशा में मत्स्य विभाग ने पहल शुरू कर दी है। जिले में मोती उत्पादन के लिए ट्रायल के तौर तीन यूनिट यूनिट स्थापित किए जाएंगे। यूनिट स्थापित कर मोती पालन के लिए सरकार की ओर से 60 फीसदी सब्सिडी भी दी जाएगी। यहां 50 डिसमिल जल क्षेत्र वाले तालाब में यूनिट स्थापित कर मोती की खेती के लिए सिप पालन किया जाएगा। मोती की खेती के लिए एक यूनिट स्थापित करने में 2 लाख 24 हजार 600 रूपये का खर्च आएगा। इसमें सिर्फ तालाब के निर्माण पर 10 हजार एवं उसमें बंबू पोल लगाने पर 11 हजार रूपये ...