कोडरमा, अप्रैल 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में जनगणना 2026 के प्रथम चरण को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता एवं जिला अपर समाहर्ता पूनम कुजूर के निर्देशानुसार, नगर पंचायत कोडरमा के प्रशासक सह चार्ज पदाधिकारी शंभू प्रसाद कुशवाहा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए चार्ज पदाधिकारी शंभू प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि जनगणना लोकतंत्र का मूल आधार है और इसके माध्यम से देश की नीतियों एवं योजनाओं का निर्धारण होता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी और यह पहली बार होगा जब आंकड़ों का संग्रहण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मक...