सहरसा, जून 26 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक में 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले के जन्म से पांच वर्ष तक के 4,32,901 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के लिए 809 घर-घर दल, 96 ट्रांजिट दल, 16 मोबाइल दल, 274 पर्यवेक्षक और 92 सबडिपो होल्डर लगाए गए हैं। डीएम ने आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम का उन्मुखीकरण सुनिश्चित करने तथा शत-प्रतिशत घरों तक पहुंचने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- 2.22 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा उन्होंने कहा कि अभियान में किसी भी स्तर की लापरवाही ब...