सीवान, अप्रैल 8 -- सीवान, हिप्र। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। डीएम के अनुसार, इंडेन के 30 वितरकों के पास 12,860 सिलेंडर, भारत गैस के 10 वितरकों के पास 4,503 सिलेंडर और हिंदुस्तान गैस के 8 वितरकों के पास 2,054 सिलेंडर उपलब्ध हैं। इस प्रकार जिले की कुल 48 गैस एजेंसियों में वर्तमान में 19,417 घरेलू गैस सिलेंडर स्टॉक में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि सभी एजेंसियों को प्रतिदिन गैस कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति की जा रही है। साथ ही एजेंसियों के स्टॉक की लगातार निगरानी की जा रही है और पूरे जिले में होम डिलीवरी सुचारू रूप से जार...