मधुबनी, जून 15 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची सोमवार को प्रकाशित कर दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के निर्देश पर वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर ग्राम पंचायत सदस्य, पंच, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए गठित निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम प्रकाशन सभी निर्धारित स्थलों पर किया गया। जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सभी निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची तैयार की गई। इसके बाद 15 जून को जिला, अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर निर्धारित स्थलों पर इसका प्रकाशन सुनिश्चित किया गया। यह भी पढ़ें- जिले में पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन क्...