बिजनौर, अप्रैल 21 -- बिजनौर। डीएम कौर ने सिंचाई खंड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव के लिए पूर्व में ही समुचित तैयारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभी बरसात शुरू होने में काफी समय है, यदि योजनाबद्ध रूप से प्रयास किया जाए तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। डीएम जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला स्टेयरिंग समिति की बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछले वर्ष जो भी क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित रहे हैं, उनका बारीकी के साथ मुआयना करें और बाढ़ के कारणों को चिन्हित करते हुए पूर्व में ही पुख्ता व्यवस्था करें कि वहां बाढ़ की पुर्नवृत्ति न होने पाए। यह भी पढ़ें- वृक्षारोपण के लिए बड़े भूमि भागों की सूची वन विभाग को उपलब्ध कराएं : डीएम उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संभावित बाढ़ प्रभा...