खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले चार दिनों तक मौसम का बदला रूख रह सकता है। जिससे आसमान में बादल छाया रह सकता है। तेज हवा के साथ बारिश की भी उम्मीद जताई गई है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 12 अप्रैल तक की जारी पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में गरज वाले बादल बनने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से 9 व 10 अप्रैल के आसपास तेज हवा के साथ ज्यादतर जिलों के स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना भी बनी है। जहां पूर्वानुमान अवधि में औसतन चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चलने का अनुमान है। वहीं नौ व 10 अप्रैल को वर्षा के दौरान हवा औसतन 22 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्र...