मोतिहारी, जनवरी 24 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के किसानों को प्रतिकूल मौसम के कारण रबी फसल की क्षति पर राज्य सरकार सहायता राशि मुहैया कराएगी। इसके लिए सरकार ने फसल क्षति के दायरे में नौ प्रकार की फसल को शामिल किया है। इसमें गेहूं, मक्का, मसूर, अरहर, राई सरसों, ईंख, आलू,टमाटर व गोभी की फसल शामिल है। 20 प्रतिशत व इससे अधिक फसल क्षति पर राशि निर्धारित : मौसम की बेरूखी से 20 प्रतिशत तक रबी फसल की क्षति पर 7 हजार 500 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता राशि मिलेगी। 20 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति पर 10 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता राशि का लाभ मिलेगा। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर तक के लिए सहायता राशि का लाभ मिलेगा। किसान एक से अधिक फसल क्षति के लिए आवेदन कर सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.