अमरोहा, मई 3 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के तहत अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा रविवार को आयोजित होगी। जिले में परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 4125 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से अभ्यर्थियों पर नजर रखी जाएगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने लिए ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है। परीक्षा की नोडल अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जिले में नीट यूजी की परीक्षा कल, तैयारियां पूरी बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी...