आजमगढ़, मई 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में रविवार को होने वाली नीट यूजी की परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को जिले के 20 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में नीट (यूजी)-2026 की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में 9539 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को पारदर्शी, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं नोडल अधिकारी-एनटीए को निर्देश दिए है। परीक्षा की शुचिता के लिए सभी केन्द्रों पर आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्रों पर बॉयोमेट्रिक की भी व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- नीट के परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...