हापुड़, मई 31 -- डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में शनिवार को भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था एवं कार्यों समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- जिले में निर्धारित रोस्टर के अनुसार हो बिजली सप्लाई: डीएमबैठक में निर्देश डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को गर्मी में बिजली कटौती को दूर करने, फाल्ट होने की दशा में तुरंत दुरूस्त कराने और विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारकर उपभोक्ताओं को राहत देने के निर्देश दिए। डीएम कविता मीना ने कहा कि जनपद में निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। शहरी, ग्रामीण एवं कृषि फीडरों पर शासन द्वारा निर्धारित विद्युत आपूर्ति अवधि का पूर्ण अनुपालन कराया जाए तथा अनावश्यक विद्युत व्यवधानों को न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की...