मिर्जापुर, मई 18 -- मिर्जापुर। निराश्रित गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को लेकर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अब धरातल पर सकारात्मक बदलाव नजर आने लगा है। जिले 12 विकासखंडों में संचालित 49 गोवंश आश्रय स्थलों में 14435 गोवंश को संरक्षित किया गया है। वहीं, पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना भी वरदान साबित हो रही। इस योजना के तहत 1645 गोवंश को संरक्षित किया जा चुका है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत अब तक 518 पशुपालकों को 1645 गोवंश को सुपुर्द कर संरक्षित किया गया है। इस योजना के तहत सरकार पशुपालकों को प्रति गोवंश 1500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेज रही है। बताया कि एक लाभार्थी अधिकतम 4 ...