शामली, मार्च 13 -- जिले के सरकारी अस्पतालों में थायराइड की जांच की सुविधा न होने से मरीजों को मजबूरी में प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शामली सीएचसी में कार्यरत महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. विजेन्द्र कुमार ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए शासन-प्रशासन से मांग की है कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए जिला अस्पताल और जिले की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर थायराइड की जांच शुरू कराई जाए। उन्होंने कहा कि आज के समय में थायराइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है, खासकर महिलाओं में इसके मामले अधिक सामने आ रहे हैं। जिस कारण महिलाओं के गर्भ में पल रहें बच्चें को भी खतरा बना रहता है। जिसके लिए कई बार सीएमओ को भी कई बार कहा जा चुका है, लेकिन जिले के...