बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- डीएम ने तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों के साथ की बैठक बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम कुंदन कुमार ने मंगलवार को रसोई गैस की कमी और पेट्रोप पंप बंद होने की सूचना के बाद तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की स्थिति की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं है। बैठक में नोडल सेल्स ऑफिसर ने बताया कि आईओसीएल और बीपीसीएल के पेट्रोप पंपों पर तेल की कोई समस्या नहीं है। दोनों कंपनियों के सभी पेट्रोल पंप पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। एचपीसीएल के दो पंप आंतरिक समस्याओं के कारण बंद है। यह भी पढ़ें- भोजपुर में दूसरे दिन भी पेट्रोल के लिए रहा हाहाकार, पंप पर उमड़ रही भारी भीड़ इसका निराकरण करते हुए इन्हें भी जल्द ही चालू करवाया जाएगा। डीएम ने सभी कंपनियों के सेल...