साहिबगंज, मई 31 -- अभिजीत राय/साहिबगंज(विशेष)। रोहणी नक्षत्र में जिले के किसानों ने खेतों में धान का बिचड़ा गिराना शुरू कर दिया है। सरकारी स्तर पर धान बीज उपलब्ध नहीं होने से किसानों ने खुले बाजार में अधिक कीमत पर बीज खरीदा है। उधर,सरकारी बीज कबतक जिला में वितरण को आएगा,यह साफ नहीं हैं। चर्चा है कि राज्य स्तर पर अभी तक बीज का टेंडर ही तय नहीं हुआ है। वैसे जिला से खरीफ मौसम 2026 के लिए धान प्रभेद एमटीयू 7029 के पांच हजार क्विंटल बीज की डिमांड की गई है। इसे किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। जिला में इस साल 49 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य है। दरअसल, इस क्षेत्र के किसान रोहणी नक्षत्र में खेत तैयार कर धान बिचड़ा गिराना शुरू कर देते हैं। किसानों का कहना है कि इससे धान की पैदावार अच्छी होती है। रोहणी नक्षत्र में ख...