धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। नशा मुक्ति कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर अपने कार्यालय कक्ष में उपविकास आयुक्त सन्नी राज ने मंगलवार को बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कहा कि विभिन्न प्रखंडों में 20 मार्च से जागरुकता कार्यक्रम चलेंगे, जिसमें टॉर्च मूवमेंट, नशा छोड़ने के लिए शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी आदि का आयोजन किया जाएगा। वहीं मेमको मोड़ से मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तक 29 मार्च को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, डांस प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग, नशा मुक्ति थीम पर सेल्फी प्वाइंट, हेल्थ कैंप तथा फूड स्टॉल सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम को आकर्षक व प्रभावी बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.