खगडि़या, सितम्बर 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में नदियों क ा जलस्तर एक बार फिर से उफान पर है। कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक व गंगा नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। जानकारी के अनुसार बागमती नदी खतरे के निशान से 49 सेन्टीमीटर उपर बह रहीहै। बीते 12 घंटे में बागमती नदी के जलस्तर में नौ सेन्टीमीटर की वृद्धि हुई है। वहंी कोसी नदी के जलस्तर में भी बीते 12 घंटे में चार सेन्टीमीटर की वृद्धि हुई है। यह नदी खतरे के निशान से 60 सेन्टीमीटर उपर बह रही है। वहीं बूढ़ी गंडक नदी बीते 12 घंटे में मात्र चार सेन्टीमीटर जलस्तर की वृद्धि हुई है। यह खतरे के निशान से 86 सेन्टीमीटर उपर बह रही है। वहीं गंगा नदी खतरे के निशान से 1 मीटर 19 सेन्टीमीटर उपर बह रही है। बीते 12 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में छह सेन्टीमीटर की वृद्धि हुई है। गंगा नदी का जलस्तर गुरुवार को ...