पूर्णिया, मार्च 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवादाता। जिले में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नए वर्ष में निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया। इस अभियान के शुरुआत जिले के अमौर और भवानीपुर में शुरु हुई है। इस अभियान के तहत जनजागरूकता एवं पोषण सहायता वितरण कार्यक्रम का आयोजन रेफरल अस्पताल अमौर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अस्पताल प्रबंधक के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया, ताकि उनके पोषण स्तर में सुधार हो सके और उपचार के दौरान उन्हें आवश्यक सहयोग मिल सके। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों यथा एएनएम द्वारा 10 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें फूड बास्केट प्रदान किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को टीबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.