समस्तीपुर, अगस्त 16 -- समस्तीपुर, निप्र। देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर शनिवार को समस्तीपुर जिला पूरी तरह देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। शहर से लेकर प्रखंड मुख्यालयों तक सरकारी, गैर सरकारी और सार्वजनिक स्थलों पर शान से तिरंगा फहराया गया। जिला मुख्यालय का मुख्य समारोह ऐतिहासिक पटेल मैदान में आयोजित किया गया। यहां बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह की शुरुआत परेड निरीक्षण से हुई। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने निर्धारित समय 9 बजे तिरंगा फहराया। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के बाद उन्होंने समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित किया और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: मंत्री अ...