बदायूं, जनवरी 24 -- बदायूं, संवादाता। जिले भर में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल, कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर आत्मीय परिजनों ने मां सरस्वती का पूजन किया एवं युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक दिवस श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया। पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। परिव्राजक सचिन देव ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य यजमान डॉ.श्रीराम अवतार शर्मा एवं दमयंती शर्मा का 50 वां विवाह दिवस मनाया गया। रामचंद्र प्रजापति, मदनलाल झा, संतोष शर्मा, संजीव शर्मा, कृपा शंकर पाठक, हरिओम शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, कालीचरण, राजश्री देवी, सत्यपाल, कमला देवी, सुशील कुमार गुप्ता, बृजेश कुमारी, दीपक ...