बागेश्वर, मार्च 19 -- बागेश्वर। जिले में नव संवत्सर धूमधाम के साथ मनाया गया। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते रहे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पंडितों ने यजमानों को नए संवत्सर के गुण-दोष बताए, साथ ही दोषों के निवारण के उपाय भी बताए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...