बलरामपुर, अप्रैल 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यालय स्थित ऑबेडकर पार्क में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीपदान किया जाएगा। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें वक्ता बाबा साहब के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि समारोह सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने जिला वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...