कन्नौज, अप्रैल 14 -- भारत रत्न डा.भीमराव रामजी आम्बेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस निकाला गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा भंडारे का आयोजन हुआ। शहर के काजीटोला, नसरापुर स्थित अंबेडकर मूर्ति पर सुबह से ही जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर डा.अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको पुष्प अर्पित किए। जगह-जगह लोगों ने पंडाल लगाकर उनकी जयंती मनाई। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने डा.अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कहा कि हम सब जानते हैं कि उनका योगदान इस देश के निर्माण के लिए कितना बड़ा रहा है। इतने महान व्यक्ति को समझना आसान नहीं है। यह भी पढ़ें- बाबा साहब को राजनीतिक दलों ने किया याद कहा कि देश के लिए उनको बहुत बड़ा योगदान है, जिसको भुलाया नहीं जा सकता। शहर के काजीटोला में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.