शामली, अक्टूबर 4 -- न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का धान खरीदने के लिए जिले में दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की बोहनी न हो ने से केंद्र संचालक दिन भर बस धान बेचने के लिए आने वाले किसानों का इंतजार ही करते रहे। धान खरीद के लिए जिले में मात्र दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन द्वारा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि धान बेचने वाले किसानों का भुगतान 24 घंटों के भीतर किया जाए। और केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए कुर्सीया, ठंडे पानी और छाव की व्यवस्था होनी चाहिए। जिसकी पूरी तैयारियां विभगा ने पूर्ण कर ली है। जिले में विभाग द्वारा संचालित दोनों धान क्रय केंद्रों पर खरीद के दूसरे दिन भी, केंद्रों पर एक भी किसान आपना धान बेचने नही पहुचा। जिसके चलते केंद्रों पर बैठे संचालक व अन्य कर्मी कि...