प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। जिले में दिव्यांगजन पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या में इस वित्तीय वर्ष में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 34,248 दिव्यांगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह संख्या 32,480 थी। महज एक वर्ष में दो हजार से अधिक नए दिव्यांग लाभार्थी योजना से जुड़े हैं।जिला दिव्यांगजन अधिकारी ने कहा कि सरकार की ओर से वर्तमान में पात्र दिव्यांगों को 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। कहा सरकार की ओर से इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव पारित हो गया है, जिसके जल्द लागू होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार का करें आवेदन जिससे दिव्यांग लाभार्थियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।अधिकारियों का कहना है...