अररिया, अप्रैल 20 -- अररिया,निज संवाददाता अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एडवा जिला कमिटी की रविवार को अम्बेडकर कॉलोनी वार्ड संख्या सात स्थित एडवा कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में एक मई मजदूर दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता तुलसी देवी ने की। बैठक में सबसे पहले दिवंगत साथियों को एक मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक में एडवा जिला सचिव कामरेड हलीमा खातुन ने संगठन का कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन पर चर्चा किया गया और सर्व सम्मति से पास किया गया। बैठक में प्रस्तावित वर्ष 2026 एडवा का सदस्यता लक्ष्य दो हजार पुरा करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- जिले में दो हजार सदस्य बनाएंगी अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एक मई दिवस को मजदूर दिवस जिले के सभी प्रखंड में आयोजित करने का निर्णय लिय...