मिर्जापुर, अगस्त 7 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को भी गंगा के जलस्तर में दो सेमी प्रति घंटे की वृद्धि जारी रही। चौबीस घंटे में जिले में गंगा के जलस्तर में 48 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 68.020 मीटर पर पहुंच गया। गंगा का यह जलस्तर चेतावनी बिंदु से 9.704 मीटर नीचे है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, लेकिन बाढ़ अभी दूरबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैयारी वहीं बाढ़ प्रभावित सदर और चुनार तहसील के उप जिलाधिकारियों ने संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी में जुट गये है। चुनार तहसील में भी कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गयी है। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हुई बारिश से जिले में गंगा के जलस्तर में बीते तीन दिनों से दो सेमी प्रति घंटे की दर से वृद्धि जारी है। बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर म...