आजमगढ़, मई 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। एक ही छत के नीचे 12वीं तक आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए शासन की तरफ से जिले में दो मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है । शासन की तरफ से स्वीकृत बजट में पहली किस्त के तौर पर दोनों विद्यालयों के लिए कुल 2321 लाख रुपये की धनराशि मिली है। धनराशि मिलने के बाद उपरोक्त विद्यालय का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए शासन की तरफ से उत्तर प्रदेश कॉरपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था के तौर पर नामित किया गया है। जिले के मिर्जापुर ब्लॉक के असगड़ा मुस्तफाबाद गांव एवं जहानागंज ब्लॉक के सेमा गांव में इन अत्याधुनिक विद्यालयों का निर्माण कराया जाना है। दोनों विद्यालय में करीब 10-10 एकड़ भूमि में निर्माण कार्य होना है,जहां विद्यार्थियों को प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा एक ही पर...