नवादा, मार्च 11 -- ​नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पिछले दो सप्ताह से घरेलू और व्यावसायिक गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन जिले में अभी किल्लत या खींचतान वाली स्थिति नहीं है। इतना जरूर है कि एजेंसियों को एहतियाति तरीके से आपूर्ति हो रही है। आपूर्ति की निर्धारित अवधि को कुछ अधिक बढ़ा दी गयी है। ऐसे में एजेंसियों द्वारा भी उपभोक्ताओं को सरकारी हिदायतों के अनुकूल आपूर्ति की जा रही है। इस नई व्यवस्था को लेकर ही शहर से लेकर प्रखंडों तक, उपभोक्ताओं के बीच अफरातफरी का माहौल है। मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता के कारण गैस की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होती दिख रही है, जिसका असर अब नवादा के आम जनजीवन पर किसी न किसी रूप में पड़ रहा है। घबराकर उपभोक्ता हड़बड़ी में धड़ाधड़ सिलेंडर की बुकिंग कराने पर अमादा हैं। इस पैनिक बुकि...