बांका, मई 1 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में इंटर और मैट्रिक की विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा दो मई से शुरू होगी। कंपार्टमेंटल परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश लेना अनिवार्य है। पहली पाली के लिए सुबह 9:00 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा में जूता-मौजा पहनकर अभ्यर्थियों को प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। यहां इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा में 1098 और मैट्रिक में करीब 670 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यहां इंटर के लिए दो एवं मैट्रिक के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए...