कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त नियमों के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर कुल 927 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, जिनमें से 905 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की विशेष निगरानी रही तथा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे。 यह भी पढ़ें- जिला के तीन केन्द्रों पर हुई नीट परीक्षा,614 परीक्षार्थी शामिलपरीक्षा केंद्रों की उपस्थिति झुमरीतिलैया स्थित सीडी बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कुल 720 परीक्षार्थियों में से 702 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 18 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं परि...