गाजीपुर, जून 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने और ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने दो नए ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक स्थापित करने की तैयारी तेज कर दी है। विभाग ने चयनित स्थलों का भौतिक सत्यापन पूरा कर विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। परिवहन विभाग के अनुसार, वर्तमान में जिले में दो ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक संचालित हैं, जहां आवेदकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी कारण परीक्षण प्रक्रिया में समय लग रहा है। नई योजना के तहत दो अतिरिक्त ट्रैक स्थापित होने से आवेदकों को बड़ी राहत मिलेगी और ड्राइविंग टेस्टिंग प्रक्रिया अधिक सुगम और तेज होगी। यह भी पढ़ें- लर्नर लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग जाने की जरूरत नहीं प्रस्तावित दोनों ट्रैकों का संचालन सार्व...