नोएडा, अक्टूबर 7 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले में दो और उपनिबंधन कार्यालय खुलेंगे। इनमें एक दादरी और दूसरा ग्रेटर नोएडा में होगा। वहीं, दादरी और ग्रेनो में सब रजिस्ट्रार की नियुक्ति का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। गौतमबुद्ध नगर में सब रजिस्ट्रार कार्यालयों पर कार्य का दबाव है। दादरी में प्रतिदिन 200 से 250 रजिस्ट्री होती हैं। नवरात्र जैसे विशेष दिनों में इनकी संख्या 400 तक पहुंच जाती है। दादरी में नोएडा, ग्रेट नोएडा क्षेत्र की रजिस्ट्री होती हैं। संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या अधिक होने के कारण काफी वक्त लगता है। कार्य के दबाव को संतुलित करने के लिए दादरी में एक और सब रजिस्ट्रार कार्यालय सृजित किया गया था, लेकिन अब तक इसका कामकाज शुरू नहीं हो पाया। दावा है कि अगले सप्ताह से यह कार्यालय काम करना शुरू कर देगा। इसके ब...