गाज़ियाबाद, मई 11 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में दिव्यांगों को उनकी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि जिलेभर में दिव्यांग सभाएं आयोजित की जाएंगी, जो 15 मई के बाद शुरू होंगी। इनमें दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार योजनाएं और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान दिव्यांग मॉनिटर भी लोगों को जानकारी देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...