बागेश्वर, दिसम्बर 31 -- जिले में बुधवार को जिले का मौसम दिनभर बदलता रहा। सुबह आसमान काले बादलों से घिरा था, लेकिन 11 बजे से धूप निकल आई। अपराह्न तीन बजे से एक बार फिर से बादल छाने लगे। लग रहा था कि बारिश होगी, लेकिन पांच बजे फिर से मौसम साफ हो गया। घाटी वाले क्षेत्र में कोहरा और ऊंचाई वाले क्षेत्र में पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हो गया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम चार था। जो बुधवार को अधिकतम 17 व न्यूनतम तीन डिग्री तक पहुंच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...