कटिहार, जुलाई 31 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। इस योजना के तहत इच्छुक प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति पैक्स में पांच से 50 हजार एमटी क्षमता का गोदाम बनाया जाना है। इसके लिए पैक्स को कम से कम 10 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराना होगा। उच्च क्षमता का गोदाम बनने से पैक्सों को अनाज भंडारण में सुविधा होगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि अब तक फलका प्रखंड के सालेहपुर पैक्स से ही पांच हजार एमटी क्षमता के गोदाम निर्माण को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। अब तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल पायी है। बताते चलें कि जिले में पैक्सों की संख्या 238 है। जबकि 16 व्यापार मंडल में वर्तमान में 13 क्रियाशील है। अधिकांश पैक्सों के पास एक हजार एमटी या इससे कुछ अधिक क्षमता का ही गोदा...