बांदा, दिसम्बर 31 -- बांदा। संवाददाता चिल्ला रोड स्थित विद्यालय में बुधवार को शतरंज अवेयरनेस कार्यक्रम हुआ। इसमें खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। शतरंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी अन्वेषा सिंह को सम्मनित किया गया। उत्तर प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव अजय मिश्रा ने शतरंज अवेयरनेस कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि बांदा में शतरंज खेल की अनेक प्रतिभाएं हैं। शतरंज संघ ऐसे सभी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय रेटिंग दिलवाने के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने खिलाड़ियों को बताया कि अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग और शतरंज में इंटरनेशनल मास्टर और ग्रैंड मास्टर बनाने व इनके मानदंड के बारे में विस्तार से बताया। शतरंज की महिला खिलाड़ी अन्वेषा सिंह ने प्रयागराज में हुए टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस खिल...