खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में बुधवार को आसमान में बादल बना रहा। सुबह से ही मौसम खराब बना रहा। शाम में हल्की हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के साथ ही किसानों की गेहूं की फसल की कटनी प्रभावित हो गई। धूप नहीं रहने से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर पछुआ हवा औसतन दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले मंगलवार को धूप खासा रहा था। जिससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज हुई थी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रही थी। पछुआ हवा औसतन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को तापमान चढ़ा रहा था। धूप खासा बना रहा था। गत रविवार को तेज धूप रहा था। अधिकतम तामपान 34 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वही गत शनिवार को उमसभरी गर्मी ...