मोतिहारी, मई 29 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । जिले में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहने से अंधेरा पसर गया। मेघ गर्जन व बिजली की तेज चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बादल बरसते रहे। भारी बारिश से शहर की अधिकांश सड़कें पानी से लबालब हो गई। भीषण गर्मी पड़ने के मौसम में इस प्रकार से भारी बारिश होते देख लोग अचंभित हैं। यह भी पढ़ें- जिले में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिशजलमग्न सड़कें शहर के इन मोहल्लों की सड़कें हुए जलमग्न : भारी बारिश से शहर की अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गई। शहर के अगरवा, बलुआ टाल, चांदमारी, रघुनाथपुर, राजेंद्र नगर, रहमान अस्पताल का मेन रोड,मठिया जिरात, शास्त्री नगर,बाजार समिति रोड सहित अन्य मोहल्लों की सड़कें लबालब रही। कहीं एक फुट तो कहीं डेढ़ फुट ...