हाजीपुर, मार्च 20 -- हाजीपुर । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आखिरकार कई महीनों बाद जिले में शुक्रवार की शाम कई प्रखंडों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। धूल भरी आंधी चलने से हाइवे पर बाइक चालकों को परेशानी हुई। इसके साथ चेहराकलां में ओलावृष्टि भी हुई। हाजीपुर में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट हुई और शाम में ठंडी हवा बहने से शरीर में सिहरन का एहसास भी हुआ। फिलहाल वातावरण का तापमान सामान्य है। बारिश से आम और लीची के मंजरों को फायदा हुआ है। वहीं तंबाकू उत्पादक किसानों को परेशानी बढ़ गई। चेहराकलां इलाका तंबाकू की खेती के लिए मशहूर है। वहां पर ओला वृष्टि से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि किसानों ने कहा कि बहुत क्षति नहीं हुई। ओले का साइज काफी छोटा था। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विद्...