सोनभद्र, अप्रैल 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अहम पहल शुरू की है। घोरावल, राबर्ट्सगंज सिटी सर्किल और ओबरा क्षेत्र में अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों से विस्तृत प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव मिलने के बाद पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। अपराध की घटनाओं और पुलिस की दूरी को ध्यान में रखते हुए पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया है। कई बार घटनाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके तक पहुंचने में देरी होती है, जिससे अपराधियों को भागने का मौका मिल जाता है। अस्थायी चौकियां बनने से पुलिस की तैनाती सीधे चौकी पर हो सकेगी। इन चौकियों के स्थापित होने से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ेगी और पुलिस की सक्रियता साफ नज...