कोडरमा, मई 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा 28 को, तैयारी में जुटे हैं मुस्लिम धर्मावलम्बी 28 मई को कोडरमा जिले में ईद-उल-अजहा अर्थात बकरीद का त्योहार अकीदत के साथ मनाया जाएगा। बकरीद तीन दिनों तक मनाया जाएगा। इस के अनुसार, 28 मई गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की जाएगी। माह-ए-जिलहिज्जा का चांद बीते सोमवार को नजर आने के साथ ही ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की तारीखों का ऐलान कर दिया गया था। जिलहिज्जा यानी इस्लामिक कैलेंडर का आखिरी महीना का चांद नजर आने के साथ ही जिलेभर में बकरीद की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। बकरीद की तैयारियों में सभी मुसलमान भाई व्यस्त हैं। बकरीद की आमद को लेकर बाजारों में रौनक लौट आई है। ईद-उल-अजहा को बकरीद भी कहा जाता है। इस अवसर पर अल्लाह की रजा और खुशनुदी प्राप्त करने के लिए बकरा (खस्सी),...