सोनभद्र, फरवरी 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री फारसी एवं अरबी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंड्री फारसी एवं अरबी) परीक्षा का आयोजन नौ फरवरी से 14 फरवरी के बीच किया जाएगा। इस संबंध में परिषद के रजिस्ट्रार/निरीक्षक की तरफ से जारी पत्र के क्रम में जनपद में तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जनपद में परीक्षा केन्द्र के रूप में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी तथा कादरिया गर्ल्स कॉलेज (निस्वा) मल्देवा दुद्धी को नामित किया गया है। इन केन्द्रों पर मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री) परीक्षा में कुल 133 छात्र-छात्राएं एवं आलिम (सीनियर सेकेंड्री) परीक्षा में 39 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। सेकेंड्री फारसी एवं अरबी की परीक्षाएं प्रथम पाली में प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक तीन...