जिले में तीन केंद्रों पर तीन पालियों में होगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा
कोडरमा, जुलाई 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी पाली 11:30 से 1:30 बजे तथा तीसरी पाली 3:30 से 5:30 बजे तक संचालित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने जे.जे. कॉलेज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल तथा राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, कोडरमा का भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.