औरंगाबाद, मई 24 -- जिले में इन दिनों अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंचने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शनिवार को शरीर झुलसाने वाली गर्मी के बीच सुबह 11 बजे के बाद औरंगाबाद जिला मुख्यालय में सड़कों पर भीड़ कम हो गया। यह भी पढ़ें- जिले में तपिश बनी जानलेवा, हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरागर्मी के प्रभाव दोपहर में सड़कों पर इक्का दुक्का लोग नजर आए। वर्तमान में शाम 5 बजे तक गर्म हवाएं चल रही हैं जिससे लोग अपने घरों में दुबके रह रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि यह तापमान सामान्य स्थिति से काफी अधिक और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है। उन्होंने कहा कि मानव शरीर का सामान्य तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस होता है। अत्यधिक गर्मी में शरी...