आजमगढ़, अप्रैल 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। भीषण गर्मी के चलते जिले में भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है, जिससे करीब ढाई हजार इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हो गए हैं। प्रशासन द्वारा इन हैंडपंपों के रिबोर और मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए जनपद की 1810 ग्राम पंचायतों में 68 हजार से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप स्थापित हैं। जलस्तर नीचे जाने के कारण इनमें से लगभग 2500 हैंडपंप प्रभावित हो गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब तक करीब 700 हैंडपंपों का रिबोर कराया जा चुका है, जबकि 200 से अधिक हैंडपंप मरम्मत योग्य नहीं पाए गए हैं। यह भी पढ़ें- वाटर कूलर की मरम्मत को डीएम ने सभी निकायों के ईओ को दिए निर्देश जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत सहायकों को निर्देश दिया है कि गर्मी को देखते हुए न्यूनतम खर्च में खराब...