बांका, अगस्त 6 -- बांका। निज प्रतिनिधि। आधुनिक खेती को बढावा देने के लिए बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ड्रोन से फसलों पर कीटनाशी एवं तरल उर्वरक के छिडकाव की योजना शुरू की है। अब जिले में भी इस महत्वाकांक्षी योजना के कार्यान्वयन की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले के सभी 11 प्रखंडों में कुल 5885 एकड भूमि में लगे फसलों पर ड्रोन से कीटनाशी व तरल उर्वरक के छिडकाव का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें खरीफ सीजन में 2942.5 एकड भूमि एवं रबी सीजन में 2942.5 एकड भूमि में लगे फसलों पर ड्रोन से छिकाव होगा। साथ ही जिले के सभी 11 प्रखंडों को समान रूप से 535 एकड भूमि में ड्रोन से छिडकाव का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए छिडकाव मद में 12 लाख 29 हजार 915 रूपये तथा रसायनों पर अनुदान के लिए 11 लाख 77 हजार रूपये...